ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल, वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को जगह मिलेगी

Feb 22, 2026 10:49 am ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अगले सप्ताह से वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को जगह आवंटित करना शुरू करेगा। पहले चरण में सेक्टर बीटा, अल्फा और 36 के 20 पात्र लोगों को आवंटन पत्र मिलेंगे। 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल, वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को जगह मिलेगी

ग्रेटर नोएडा के विभिन्न आवासीय सेक्टरों में विकसित किए गए वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को अगले सप्ताह जगह आवंटित की जाएगी। प्रथम चरण में 20 पात्र लोगों को आवंटन पत्र देकर इसकी शुरुआत की जाएगी। इधर- उधर रेहड़ी लगाने वालों को नई जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा। सेक्टरों में दिन प्रतिदिन बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में जगह आवंटित करने की प्रक्रिया अब तेज कर दी है।

अगले हफ्ते आवंटित की जाएगी जगह

दोबारा से कराए गए सत्यापन में पात्र पाए गए लोगों में से 20 पथ विक्रेताओं को सेक्टर बीटा- 1,2, अल्फा- 2 और 36 में अगले सप्ताह आवंटित कर दी जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर पात्र लोगों को आवंटन पत्र सौंपेंगे।

सिलसिलेवार तरीके से दी जाएगी जगह

वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में जगह आवंटित की जाएगी। 20 लोगों को आवंटन पत्र सौंपने के बाद पात्र लोगों की दूसरी सूची तैयारी की जाएगी। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश में इसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

बनाई गईं छोटी दुकानें और क्योस्क

अधिकारी के मुताबिक शहर के सेक्टर बीटा-1,2 , टू, अल्फा- 2, डेल्टा-1,3, गामा-2, पाई-1,2 व सेक्टर 36 में अब तक 500 से अधिक पथ विक्रेताओं के लिए एक निश्चित जगह पर छोटी- छोटी दुकानें बनाई गई हैं। इनमें क्योस्क भी शामिल हैं।

जहां लगाते हैं दुकान वहीं आवंटन

वहीं, चार सेक्टरों जू-1,3 और ओमिक्रोन-1ए व 3 में काम चल रहा है। प्राधिकरण वर्ष 2022 में कराए गए सर्वेक्षण में 619 पथ विक्रेताओं का सत्यापन किया गया था। योजना के मुताबिक जो पथ विक्रेता जिस सेक्टर में दुकान लगाता है,उसको उसी सेक्टर के वेंडिंग जोन में जगह आवंटित की जाएगी। इससे सेक्टरों के अंदर अतिक्रमण की समस्या खत्म हो जाएगी।

तीन साल के लिए आवंटन

वेंडिंग जोन में जगह का आवंटन तीन साल के लिए होगा। यहां फल, सब्जी और फास्ट फूड के अलावा स्टेशनरी बेच सकेंगे। स्टेशनरी के लिए क्योस्क का का निर्माण किया गया है। रेहड़ी पटरी लगाने वालों को डेढ़ से दो मीटर जगह आवंटित की जाएगी। इसका मासिक किराया 1500 रुपये होगा,वहीं स्टेशनरी के लिए चार मीटर जगह आवंटित की जाएगा। इसका मासिक किराया 5000 रुपये होगा।

चल रही जगह आवंटित किए जाने की प्रक्रिया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि सेक्टरों में विकसित किए गए वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को जगह आवंटित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में 20 पात्र लोगों सेक्टर अल्फा-2, बीटा-1,2 और सेक्टर 36 के वेंडिंग जोन में आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें