काम की बात: ग्रेटर नोएडा में 60 मीटर चौड़े पेरिफेरल रोड का कितना बचा काम? इन जगहों तक जाना होगा आसान

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में 60 मीटर चौड़े पेरिफेरल रोड का निर्माण कार्य तेजी से चला है। दो हिस्से में किए जा रहे इस काम को अगले एक साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक इसका 50 फीसदी काम हो चुका है। इससे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

New Delhi, India – May 18, 2026: A view of the Delhi–Mumbai Expressway in New Delhi, Delhi, India, on Monday, May 18, 2026. Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari, Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini and Delhi Chief Minister Rekha Gupta are scheduled to inspect key stretches of the expressway on Tuesday, including the six-lane access-controlled highway from DND Maharani Bagh to Jaitpur Pusta Road in Delhi and the Faridabad–Ballabgarh bypass section connecting to NH-19 near the Badarpur border in Haryana. (Photo by Sanjeev Verma / Hindustan Times)

ग्रेटर नोएडा में बोड़ाकी के पास विकसित किए जा रहे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब तक सड़क के रास्ते पहुंचना जल्द ही आसान होने वाला है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 60 मीटर चौड़े पेरिफेरल रोड का निर्माण कार्य करा रहा है। अब तक इसका 50 फीसदी काम हो चुका है। दो हिस्से में किए जा रहे इस काम को अगले एक साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्राधिकरण के परियोजन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, पेरिफेरल रोड बनने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब 105 और 130 मीटर चौड़ी सड़क से सीधे जुड़ जाएंगे। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) की सबसे अहम परियोजना मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए क्षेत्र के पल्ला गांव में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के माध्यम से 105 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। दो किलोमीटर से अधिक लंबी इस पेरिफेरल रोड का निर्माण कार्य दो हिस्सों पल्ला आरओबी से थापखेड़ा गोलचक्कर और थापखेड़ा से आगे 105 मीटर सड़क को जुनपत गांव के पास जोड़ने का काम किया जा रहा है।

काम जल्द पूरा करने का लक्ष्य

वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि जुनपत और थापखेड़ा के बीच 846 मीटर लंबी सड़क का 50 फीसदी काम अब तक पूरा हो चुका है। बाकी काम को भी जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। भविष्य में यह सेक्टर दादरी जीटी रोड और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जुड़ जाएगा। बता दें कि 105 और 130 मीटर चौड़ी सड़क प्राधिकरण दफ्तर के समीप जैतपुर - वैशपुर गोलचक्कर पर एक दूसरे से जुड़ती हैं। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क अभी चार मूर्ति चौक से सिरसा गोलचक्कर तक बनी है। भविष्य में इसका विस्तार यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तक किया जाना है।

358 एकड़ में विकसित किया जा रहा

मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के पास 358 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का विस्तार कर इसे दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के विकल्प के रूप में तैयार किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। योजना के मुताबिक 13 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। यहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की तरफ जाने वाली 70 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

एके सिंह, महाप्रबंधक परियोजना, ग्रेटर नोएडा, ''डीएमआईसी के अंतर्गत विकसित किए जा रहे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब को 105 चौड़ी सड़क से जोड़ने के लिए पेरिफेरल सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द से जल्द काम पूरा करने का लक्ष्य है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।