Hindi Newsएनसीआर Newsgreater noida 39 plots in yamuna city cancelled due to failure to registry
ग्रेटर नोएडा में यीडा का बड़ा ऐक्शन, यमुना सिटी में 39 प्लाट का आवंटन रद्द; क्या वजह?

ग्रेटर नोएडा में यीडा का बड़ा ऐक्शन, यमुना सिटी में 39 प्लाट का आवंटन रद्द; क्या वजह?

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में यीडा ने 39 औद्योगिक प्लाटों का आवंटन निरस्त कर दिया है। ये भूखंड सेक्टर-29, 32 और 33 में स्थित हैं। इनका आवंटन 2013 से 2020 के बीच हुआ था। क्या है इस ऐक्शन की वजह?

Dec 25, 2025 02:00 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा में यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने रजिस्ट्री नहीं कराने वाले 39 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन बुधवार को निरस्त कर दिया। इन आवंटियों को रजिस्ट्री के लिए कई बार नोटिस जारी किए जा चुके, लेकिन उन्होंने प्राधिकरण के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। प्राधिकरण मार्च 2026 तक इन आवंटियों द्वारा जमा की गई भूखंडों की राशि में 25 प्रतिशत हिस्सा काटकर वापस कर देगा। भूखंड के निरस्तीकरण का पत्र जल्द ही आवंटियों को भेजा जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

366 औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों को नोटिस

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने समेत भूखंडों की स्थिति पर 21 नवंबर को अपर मुख्यसचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लेने के बाद प्राधिकरण ने सेक्टर-29, 32, 33 के करीब 366 औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों को नोटिस जारी किए गए थे।

चेक लिस्ट के बाद भी नहीं कराई रजिस्ट्री

इन सभी भूखंडों का आंवटन वर्ष 2013 से 2020 के बीच हुआ है। इन आवंटियों ने चेक लिस्ट जारी होने के 60 दिनों के बावजूद भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं कराई। प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर इन्हें 10 दिनों में रजिस्ट्री कराने का समय दिया, लेकिन नोटिस के जवाब में सिर्फ 76 आवंटियों ने रजिस्ट्री कराई, जबकि 58 आवंटियों ने जवाब देते हुए रजिस्ट्री को लेकर प्रक्रिया को शुरू कर दिया।

रजिस्ट्री न कराने के पीछे क्या वजह?

इनमें 48 आवंटी ऐसे हैं, जिन्होंने रजिस्ट्री न कराने के पीछे भूमि विवाद, जीरो पीरियड समेत अन्य कारण बताए, लेकिन 130 आवंटियों ने न प्राधिकरण के नोटिस का जवाब दिया और न ही दस्तावेज जमा कराए। अब प्राधिकरण ने इन 130 आवंटियों में से बुधवार को 39 का आवंटन निरस्त कर दिया।

91 और पर ऐक्शन की तलवार

यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के औद्योगिक सेक्टरों में अब भी 91 आवंटियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। इन आवंटियों ने यदि जल्द ही प्राधिकरण के नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही रजिस्ट्री कराई तो इनके भी भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:नोएडा के मामूरा समेत इन 9 गांवों में जमीन की खरीद और बिक्री पर रोक; क्या वजह?
ये भी पढ़ें:नोएडा- ग्रेनो में 500 ई-बसों का प्रोजेक्ट बंद, अब नए सिरे से बनेगी परिवहन योजना

नोटिस भेजने की तैयारी

प्राधिकरण ने अभी से ही आवंटियों के कोर्ट जाने समेत शासन स्तर पर शिकायत मामले को लेकर भी अपनी तैयारी कर ली है। निरस्त भूखंडों के आवंटियों को राशि वापस करने के लिए जो भी नोटिस जारी किए गए है, उनके नोटिस में आवंटन की तिथि, जमा राशि, चेक लिस्ट जारी होने का समय, रजिस्ट्री लंबित होने की अवधि, शहर के निवेश व रोजगार पर असर और अन्य कई तर्कों के साथ नोटिस भेजने की तैयारी की है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।