दिल्ली-NCR में ग्रैप के नियम लागू, अब प्रदूषण बढ़ने से पहले ही लगाई जा सकेंगी पाबंदियां

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता को बिगड़ते देख दिल्ली-NCR में ग्रैप की पाबंदियां लागू होना शुरू हो गई हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने संशोधित ग्रैप नियमों को मंजूरी दे दी है। इसका अर्थ है कि अब प्रदूषण का स्तर और बढ़ने से पहले ही पाबंदियां लगाई जा सकेंगी।

दिल्ली-NCR में ग्रेप के नियम लागू।
दिल्ली-NCR में ग्रेप के नियम लागू।

दिल्ली-NCR में सितंबर में अधिकांश दिनों में हवा की गुणवत्ता ठीक रहने के बाद फिर से खराब होने की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार को दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता 'मॉडरेट' (सामान्य) श्रेणी में पहुंच गई। इसके बाद सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उपाय लागू करना शुरू कर दिया है। एक अक्तूबर से संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के नियम लागू हो गए हैं। इसका मतलब है कि प्रदूषण का स्तर और बढ़ने से पहले ही अब पाबंदियां लगाई जाएंगी।इन बदलावों को सोमवार को CAQM की बैठक में मंजूरी दी गई और मंगलवार को इनकी घोषणा की गई।

ग्रैप के संशोधित नियमों के तहत अधिकारियों को पाबंदियां लगाने के लिए प्रदूषण का स्तर बिगड़ने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 1 अक्टूबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई गतिविधियों पर पाबंदियां रहेंगी। मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर नियमों में बदलाव भी किया जा सकता है।

अलग-अलग चरणों में लागू किए जाएंगे

ग्रैप के उपाय 1 अक्टूबर और 1 नवंबर से अलग-अलग चरणों में लागू किए जाएंगे। ग्रैप के उपाय और दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान एक साथ लागू रहेंगे। 1 अक्टूबर से 28 फरवरी तक कई गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक सबसे सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में बिना वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाले वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा। हर वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट चेक किया जाएगा। कई जगहों पर ऑटोमैटिक सिस्टम अलर्ट के जरिए बिना वैलिड सर्टिफिकेट वाले वाहन पाए जाएंगे। ऐसे वाहनों का चालान भी काटा जा सकता है। धूल से होने वाले प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट्स पर भी कई उपाय किए गए हैं। डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है।

BS-IV गाड़ियों के घुसने पर रोक

ग्रैप के नियमों के तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी तक BS-IV गाड़ियों को दिल्ली-NCR में घुसने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ BS-VI, इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियों को ही घुसने की इजाजत होगी। नए नियमों में आने वाले सालों में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में बदलाव भी शामिल हैं। 1 जुलाई 2027 से दिल्ली-NCR में 3500 किलो से कम वजन वाली गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही होगा। यह नियम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और नोएडा में 1 जुलाई 2028 से और बाकी NCR में 1 जनवरी 2029 से लागू होगा। दिल्ली में 1 जनवरी 2027 से सिर्फ इलेक्ट्रिक ऑटो का रजिस्ट्रेशन होगा। इलाके में हवा के प्रदूषण से निपटने के नए उपायों के तहत ई-कॉमर्स गाड़ियों से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।

क्या होता है ग्रैप

ग्रैप इमरजेंसी उपायों का एक तरीका है जो हवा की क्वालिटी को और खराब होने से रोकने के लिए लागू किया जाता है। ग्रैप-1 तब लागू होता है जब AQI 201 से 300 के बीच होता है। ग्रैप-2 तब लागू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच होता है। ग्रैप-3 AQI के 401 से 500 के बीच पहुंचने पर लागू किया जाता है। ग्रैप-4 के AQI 450 से ज्यादा होने पर लागू किया जाता है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-NCR में ग्रैप के नियम लागू, प्रदूषण बढ़ने से पहले ही किए जा रहे उपाय