दीपके की असली दादी का निधन नहीं हुआ; वायरल दावे पर CJP चीफ की सफाई; दादा की दो शादी पर भी बोले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

उस शख्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जब तक वह जीवित थीं तो अभिजीत ने उनकी कोई परवाह नहीं की और ना ही अपने कजिन की कोई मदद की, लेकिन जब वह गुजर गईं तो वह इस पर राजनीति करने में लग गया है।'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का हाल ही में निधन हो गया था। जिसके बाद कई सोशल मीडिया हैंडल ने यह दावा किया कि असल में जिस महिला की मौत हुई, वह अभिजीत की दादी ना होकर उनके एक कजिन विहान की दादी थीं, और अभिजीत तो केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

इस बात को लेकर वायरल हुई पोस्ट में अभिजीत दीपके और विहान दीपके द्वारा शेयर की गई महिलाओं की फोटो की तुलना भी की गई थी और बताया गया था कि ये दोनों महिलाएं अलग-अलग थीं, और इनमें से अभिजीत की दादी की मौत तो काफी पहले हो गई थी, और वह तो अब केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में बताया गया था कि क्योंकि दोनों महिलाएं दिखने में बिल्कुल अलग-अलग हैं, इसलिए यह भी हो सकता है कि दीपके ने दादा ने दो शादियां की हों। जिसके बाद अब इन मुद्दों पर दीपके ने सफाई दी है।

'अरे गधों, वो मेरा कजिन नहीं, भतीजा है'

इस वायरल दावों को लेकर अभिजीत दीपके ने एक वीडियो शेयर किया है और ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है। अपने वीडियो में अभिजीत ने कहा, 'बताया जा रहा है कि विहान मेरा कजिन है और विहान की दादी की डेथ (मौत) हुई थी, मेरी दादी की डेथ नहीं हुई थी।' इस दावे पर जवाब देते हुए अभिजीत ने कहा, 'अरे गधों, विहान मेरा कजिन नहीं, मेरा भतीजा है। मेरे रिश्ते भी अब तुम ही मुझे बताओगे। मेरी दादी की मौत हुई है और वह विहान की परदादी (उसके पिता की दादी) थीं।'

‘2 रुपए के लिए कबतक फर्जी खबरें चलाओगे’

ट्रोल करने वालों को अंधभक्त बताते हुए दीपके ने आगे कहा, 'तुम लोगों का दिमाग अंधभक्ति में अब इस स्तर पर आ चुका है, कि तुम अब दूसरों के रिश्तों के बारे में भी उन्हीं को बताने लगे हो कि कौन, किससे, कैसे रिलेटेड है और कौन किसकी दादी है और कौन किसकी दादी नहीं है। थोड़ा चिल करो यार, जिंदगी में थोड़ा अच्छा काम कर लो। कब तक ये 2 रुपए के लिए ऐसी फर्जी खबरें चलाओगे।'

‘अभिजीत की दादी का निधन तो बहुत पहले हो गया था’

इससे पहले AKTK नाम के एक अन्य यूजर ने दो बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीर शेयर करते हुए अभिजीत दीपके पर अपनी दादी की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। इस यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'अभिजीत दीपके की दादी का निधन बहुत पहले हो गया था, और 10 तारीख को जिनका निधन हुआ, वह विहान दीपके की दादी थीं। विहान, अभिजीत का चचेरा भाई है।'

‘जिनका असल में निधन हुआ था, वह कोई और थीं’

इसी यूजर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था, 'अभिजीत ने अपनी दादी की तस्वीर शेयर की और उनसे माफी मांगी, जबकि विहान की दादी, जिनका असल में निधन हुआ था, कोई और थीं। अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले विहान की दादी अस्पताल में भर्ती हुई थीं, जहां उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी (वीडियो साथ में है)।' आगे उस शख्स ने लिखा, ‘जब तक वह जीवित थीं तो अभिजीत ने उनकी कोई परवाह नहीं की और ना ही अपने कजिन की कोई मदद की, लेकिन जब वह गुजर गईं तो वह इस पर राजनीति करने में लग गया है।’

AKTK के नाम के इस शख्स को जवाब देते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘विहान मेरा चचेरा भाई नहीं, बल्कि भतीजा है, लेकिन मुझे दुनिया को यह बताने के लिए आपके मटर जितने आकार वाले दिमाग के अत्यंत आत्मविश्वास की प्रशंसा करनी चाहिए कि मेरा अपने परिवार से कैसा रिश्ता है।’

'हो सकता है आपके दादाजी की दो पत्नियां रही हों'

इससे पहले एक अन्य यूजर ने दो अलग-अलग उम्र वाली महिलाओं की तस्वीरों को शेयर करते हुए और उनकी तुलना करते हुए लिखा था.. 'ये दोनों महिलाएं बिल्कुल अलग-अलग दिखती हैं। हो सकता है कि आपके दादाजी की दो पत्नियां रही हों और दोनों की मौत एक ही दिन हुई हो। या तो ऐसा है, या फिर आप बस झूठ बोल रहे हैं।'

इसके बाद इसी यूजर को जवाब देते हुए अभिजीत ने उसकी गलतफहमी को दूर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'ये दोनों तस्वीरें 10 साल के अंतर पर ली गई थीं। मेरे दादाजी अपना पूरा जीवन उसी एक महिला के साथ खुशी-खुशी गुजारा और उन्होंने कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ा।'

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, इसी बीच उसी दिन अभिजीत दीपके की दादी के निधन की खबर आ गई।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअसली दादी का निधन नहीं हुआ;वायरल दावे पर दीपके की सफाई;दादा की 2 शादी पर भी बोले