Hindi Newsएनसीआर NewsGood news for six villages in Gurugram 5-month target set to acquire 276 acres land for Greater Southern Peripheral Road
गुरुग्राम के 6 गांवों की बल्ले-बल्ले, ग्रेटर SPR रोड के फर्स्ट फेज में 276 एकड़ जमीन लेगी सरकार

गुरुग्राम के 6 गांवों की बल्ले-बल्ले, ग्रेटर SPR रोड के फर्स्ट फेज में 276 एकड़ जमीन लेगी सरकार

संक्षेप:

गुरुग्राम में ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (Greater SPR Road Gurgaon) के पहले चरण की जमीन का अधिग्रहण अगले पांच महीने में हो जाएगा। वहीं दूसरे चरण के तहत जमीन अधिग्रहण की धारा 6 का नोटिफिकेशन भी अगले साल फरवरी महीन तक जारी कर दिया जाएगा।

Dec 17, 2025 10:07 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (Greater SPR Road Gurgaon) के पहले चरण की जमीन का अधिग्रहण अगले पांच महीने में हो जाएगा। वहीं दूसरे चरण के तहत जमीन अधिग्रहण की धारा 6 का नोटिफिकेशन भी अगले साल फरवरी महीन तक जारी कर दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की प्रशासक वैशाली सिंह ने मंगलवार शाम को शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह जानकारी रखी। ढेसी ने विकास कार्यों के मुद्दों को लेकर सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए ऑफिस में बैठक बुलाई थी।

बता दें कि ग्रेटर एसपीआर के पहले चरण (गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुरुग्राम-सोहना रोड को जोड़ने के लिए) के तहत 6 गांवों की 276 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इनमें गांव बहरामपुर की करीब 26 एकड़, उल्लावास की करीब 17 एकड़, कादरपुर की करीब 77 एकड़, मैदावास की करीब 50 एकड़, घूमसपुर की करीब 54 एकड़, बादशाहपुर की करीब 51 एकड़ जमीन शामिल है।

ये भी पढ़ें:गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे जोड़ने को बनेगा 74 KM लिंक रोड, 56 गांवों से गुजरेगा रूट

नवंबर माह में जमीन अधिग्रहण की धारा छह के तहत नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस जमीन को अगले चार से पांच महीने के अंदर अधिग्रहित कर दिया जाएगा। इस समयावधि में जमीन मालिकों को मुआवजा जारी कर दिया जाएगा। दूसरे चरण के तहत करीब 394 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:नूंह-तावडू में भी बनेंगे सेक्टर? विधायक ने पंचकूला में HSVP अफसरों संग की चर्चा

एलिवेटेड एसपीआर की योजना जल्द बनाएं

ढेसी ने बैठक में निर्देश दिए कि एसपीआर को एलिवेटेड करने की योजना को अतिशीघ्र अंतिम रूप दें। इस योजना को दो चरणों में बांटा जाए। पहले चरण में एलिवेटेड रोड का निर्माण और दूसरे चरण में वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ के निर्माण की योजना को शामिल किया जाए।

सड़क निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई

ढेसी ने सेक्टर-27-28 (गलेरिया रोड) और सेक्टर-28-43 (व्यापार केंद्र रोड) की मुख्य सड़क के निर्माण में देरी पर नाराजगी जाहिर की। इन सड़कों का निर्माण एक साल पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक काम नहीं हो सका है। निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के दिशा-निर्देश जारी किए।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।