Hindi Newsएनसीआर Newsgoa nightclub fire luthra brothers anticipatory bail delhi partner arrested
गोवा नाइट क्लब के मालिकों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल

गोवा नाइट क्लब के मालिकों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल

संक्षेप:

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा ने विदेश भागने के बाद अग्रिम जमानत के लिए रोहिणी कोर्ट में याचिका दायर की है, जबकि गोवा पुलिस ने इस मामले में उनके तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

Dec 10, 2025 10:31 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हादसे के बाद विदेश भाग गए। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद अब दोनों ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं दिल्ली से इस क्लब के मालिकों का तीसरा पार्टनर भी गिरफ्तार हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की जिंदगी चली गई थी। अब इस मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तेज हो गई है और एक के बाद एक आरोपी दबोचे जा रहे हैं।

दिल्ली में गिरफ्तार हुआ को-पार्टनर अजय गुप्ता

बुधवार को गोवा पुलिस की टीम ने दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच दफ्तर में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को पेश किया। अजय गुप्ता दिल्ली का ही रहने वाला है और पुलिस उसे पूछताछ के बाद आज ही कोर्ट में पेश करेगी।

पहले भाग चुके थे, अब LOC और NBW का असर

हादसे के बाद अजय गुप्ता फरार हो गए थे। उनके खिलाफ पहले से ही लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी था। जब गोवा पुलिस की टीम उनके दिल्ली वाले घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिले। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया। आखिरकार पुलिस ने उन्हें दबोच ही लिया।

लुथरा ब्रदर्स पर इंटरपोल का शिकंजा

क्लब के मुख्य मालिक गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा तो हादसे के महज दो दिन बाद ही थाईलैंड भाग निकले थे। अब उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। मतलब दुनिया भर की पुलिस अब इन दोनों की तलाश में है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।