
नहीं तो हम भी; एक देरी और गोवा अग्निकांड का शिकार होने से बच गए दिल्ली के अविनाश
गोवा पुलिस ने बताया कि रविवार आधी रात के बाद उत्तरी गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पहले आग में 23 लोगों के मरने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने दो और मौतों की पुष्टि की।
गोवा के उत्तरी क्षेत्र के अरपोरा गांव के एक नाइटक्लब में भड़की आग ने देर रात 25 लोगों की जान ले ली। आग इतनी भीषण थी कि किसी को भी संभलने का मौका ही नहीं मिला। इसमें अकेले 14 लोग तो स्टाफ के थे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इस नाइट क्लब का हिस्सा बनने दिल्ली से अवनीश भी आए थे, वो तो अच्छा हुआ कि वह वहां बाद में पहुंचे, नहीं तो अवनीश के साथ भी यह अनहोनी हो सकती थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बतचीत में अवनीश ने बताया कि हम लोगों ने भी अरपोरा गांव में बने इस लाइट क्लब का हिस्सा होते पर भला हो कि मेरी कैब देर से आई, कैब ड्राइवर को देर हो गई थी, नहीं तो हम भी यहीं होते। उन्होंने आगे कहा कि जब हम वहां पहुंचे तो हर ओर धुआं ही धुआं ही था,हमें पहले लगा कि पलूशन के चलते होगा क्योंकि हमें दिल्ली में तो इन सब की आदत हो चुकी है। बाद में देखने पर पता चला कि यहां आग लगी है।
गोवा पुलिस ने बताया कि रविवार आधी रात के बाद उत्तरी गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पहले आग में 23 लोगों के मरने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने दो और मौतों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरने वालों में चार पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि बाकी सात लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अधिकारी ने कहा कि आग में घायल हुए छह लोग इस समय पास के बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, "पुलिस और दमकल विभाग जांच कर रहे हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, "मैं आरपोरा में हुई इस दुखद आग की घटना से उत्पन्न स्थिति की करीब से समीक्षा कर रहा हूं, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है और छह घायल हुए हैं।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "सभी छह घायल व्यक्तियों की हालत स्थिर है और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिल रही है। मैंने इस पूरी घटना के कारण का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।"





