गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में बनेंगी बुर्ज खलीफा जैसी इमारतें! जानिए कितनी होगी ऊंचाई
गुरुग्राम में बन रही ग्लोबल सिटी कई मायनों में खास होगी। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऊंचे-ऊंचे टावर बनाए जाएंगे, जिनकी ऊंचाई 700 मीटर तक होगी। प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में बुनियादी ढांचे का काम को जून 2027 तक पूरा होगा।

अमर मौर्य, गुरुग्राम
मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में विकसित हो रही ग्लोबल सिटी में 620-700 मीटर ऊंचे मिश्रित टावर बनेंगे। एचएसआईआईडीसी की ओर से 6 से 7 एकड़ पर इसका निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 15 कंपनियों की ओर से दो बड़े टावर बनाने का योजना बनाई गई है।
ग्लोबल सिटी परियोजना का पहला चरण 587 एकड़ भूमि पर बुनियादी ढांचे के काम को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहला पूरा होने के बाद प्लॉटों की नीलामी शुरू होगी। इसमें निवेशकों को बड़े प्लॉट नीलामी में आवंटित किए जाएंगे।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के डायरेक्टर सुशील सरवान ने कहा कि ग्लोबल सिटी परियोजना में 620 से 700 मीटर ऊंचा मिक्स्ड-यूज टावर बनाने की योजना है। इसके लिए 6 से 7 एकड़ जमीन तय की है। इसके निर्माण के लिए टेंडर और बिडिंग की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है। ग्लोबल सिटी में कई कंपनियां निवेश करने को तैयार हैं। इसमें डीएलएफ, बेस्टेक, एलएंडटी, प्रेस्टीज ग्रुप आदि हैं। गुरुग्राम में रेवंता आवासीय टावर 192 मीटर ऊंचा बनाने का प्रस्तावित है। इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। एक बिल्डर आवासीय परियोजना के लिए सोसाइटी का निर्माण करेगा। दिल्ली में संवार टावर 235 मीटर ऊंचा और नोएडा में 213 मीटर ऊंचा टावर है।
रेवंता टावर 192 मीटर ऊंचा बनाने का प्रस्ताव
गुरुग्राम में रेवंता आवासीय टावर 192 मीटर ऊंचा बनाना प्रस्तावित है। इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। एक बिल्डर आवासीय परियोजना के लिए सोसाइटी का निर्माण करेगा। दिल्ली में संवार टावर 235 मीटर ऊंचा और नोएडा में 213 मीटर ऊंचा है।
ग्लोबल सिटी की डिजाइन पहले ही जारी हो चुकी
अधिकारियों कहा कि ग्लोबल सिटी की डिजाइन वर्ष 2023 में जारी कर दी गई थी। इसमें दो बड़े से लेकर अन्य टावर शामिल किए गए हैं। इसमें ए श्रेणी में 80.05 एकड़ जमीन गैर आवासीय क्षेत्र और 35 फीसदी आवासीय क्षेत्र के लिए जमीन होगी।
दुबई व सिंगापुर जैसी बनेंगी बिल्डिंगें
ग्लोबल सिटी में सिंगापुर के प्रसिद्ध यूनिवर्सल स्टूडियो और दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर आइकोनिक बिल्डिंगें बनाई जाएंगी। इसमें 100 मंजिल से अधिक की बिल्डिंग बनाने की अनुमति होगी। इसमें लोग दुबई व सिंगापुर का अहसास लोग कर सकेंगे। यहां लगभग एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा और पांच लाख से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेंगे।
3 हाईवे से जुड़ेगी ग्लोबल सिटी
ग्लोबल सिटी परियोजना को दो नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे से जोड़ा जाएगा। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और पटौदी स्टेट हाईवे शामिल हैं। एचएसआईआईडीसी ने ग्लोबल सिटी को इन तीनों हाईवे से जोड़ने की योजना बनाई है, जिससे ग्लोबल सिटी विकसित होने के बाद यहां ट्रैफिक जाम से बचने के लिए निवेशकों को सहूलियत मिल सके।


