Global City: गुरुग्राम में नया कमर्शियल हब बनेगी ग्लोबल सिटी, क्या-क्या होगा खास

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में विकसित होने वाली ग्लोबल सिटी रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगी। जापान इसके लिए न केवल निवेश करेगा, बल्कि तकनीक भी देगा। एचएसआईआईडीसी ने इस सिटी की परिकल्पना को साकार करने की योजना बनाई है। 

Global City Project Gurugram AI Generated Image
ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट गुरुग्राम एआई निर्मित तस्वीर

गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी जापान के निवेश और तकनीक से नए व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगी। यहां कई बड़ी कंपनियां निवेश करने को तैयार हैं। अब सिर्फ सिटी के विकास कार्य के पूरा होने का इंतजार है। योजना के अनुसार ग्लोबल सिटी में मल्टीप्लैक्स और मॉल विकसित होंगे।

एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने कहा कि ग्लोबल सिटी में उत्सव, सामाजिक आयोजनों और मनोरंजन के लिए बेहतरीन विश्वस्तरीय सुविधाएं शामिल करने की योजना बनाई गई है। यहां विवाह महल, बड़े पारिवारिक और भव्य सांस्कृतिक उत्सवों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। इसमें मैरिज पैलेस और स्थल होंगे। सामाजिक मिलन, त्योहारों और कॉलोनियों के स्तर पर मनाए जाने वाले सामूहिक आयोजनों के लिए आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनेगा। इसके अलावा खुले और बड़े पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे , जहां समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव शो और उत्सव आयोजित किए जा सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं होंगी।

मल्टीप्लेक्स और मॉल विकसित किए जाएंगे

नई योजना के अनुसार, ग्लोबल सिटी में वैश्विक स्तर के बड़े शॉपिंग मॉल्स और सिनेमा हॉल, जो अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों और मनोरंजन के विकल्पों से लैस होंगे। ग्लोबल सिटी के तापमान को नियंत्रित और अनुकूल बनाए रखने के लिए खुला हरियाली वाले क्षेत्र और आधुनिक पार्क तैयार किए जाएंगे। वीकेंड पर आराम करने या छुट्टियां मनाने के लिए कई हाई-एंड होटल और लाउंज की सुविधाएं मिलेंगी। दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर की इमारतों की तर्ज पर गगनचुंबी संरचनाएं विकसित की जाएगी।

ग्लोबल कंपनियों को नया प्लेटफॉर्म मुहैया होगा

एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने कहा कि ग्लोबल सिटी को जापान के निवेश और तकनीक से हरियाणा-गुरुग्राम में उद्योग और रोजगार बढ़ेंगे। ग्लोबल कंपनियों को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। गुरुग्राम की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी, कॉरपोरेट इकोसिस्टम और मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र इसे विदेशी निवेश के लिए मजबूत डेस्टिनेशन बनाते हैं। सीधे कारोबारी आवाजाही और जापान से तकनीकी निवेश बढ़ने पर गुरुग्राम में नए बिजनेस सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट यूनिट और सर्विस कंपनियां आ सकती हैं।

बता दें कि, ग्लोबल सिटी में 620 से 700 मीटर ऊंचे टावर बनाए जाएंगे, जो मिक्सड यूज के होंगे। यहां की बिल्डिंगें 100 मंजिल से अभी ऊंची होंगी। इस सिटी को दो नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे से जोड़ा जाएगा। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और पटौदी स्टेट हाईवे शामिल हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsGlobal City: गुरुग्राम में नया कमर्शियल हब बनेगी ग्लोबल सिटी, क्या-क्या होगा खास