80 लाख के सोने के लिए भतीजी ने ले ली जान, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर चाचा की करवा दी हत्या

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स ने 80 लाख का फ्लैट बेचकर सोना खरीदा, लेकिन वही सोना उनकी मौत का कारण बन गया। भतीजी ने इस सोने को लूटने के लिए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी।

दिल्ली मर्डर
दिल्ली में 80 साल के बुजुर्ग को भतीजी ने मार डाला

दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले राकेश खन्ना की उम्र 80 साल हो गई थी, तो उन्होंने अपने फ्लैट बेचकर 80 लाख रुपए लिए और उससे सोना खरीद लिया। राकेश ने सोचा था कि ये पैसे और सोना उनके बुढ़ापे का सहारा बनेंगे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके किसी अपने ही नीयत उनकी प्रॉपर्टी पर खराब हो गई है और उसे हासिल करने के लिए उसे जान से मार दिया जाएगा।

घटना रोहिणी के सेक्टर-3 इलाके की है। पिछले दिनों राकेश खन्ना ने अपना फ्लैट बेचा और इस पैसे से सोना खरीद लिया। इसकी जानकारी राकेश की पत्नी की भतीजी को थी। उसकी नीयत इस सोने को लूटने की बनी और इसके लिए उसने अपने जिम ओनर बॉयफ्रेंड हिमांशू, ट्रेनर चिराग और 19 साल के पारस का साथ लिया और राकेश के घर की रेकी कर धावा बोल दिया। लूट के दौरान तीनों ने मिलकर राकेश की हत्या कर दी, लेकिन पूरा सोना उन्हें नहीं मिल सका।

सिमरन ने की थी घर की रेकी

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 30 अगस्त को सिमरन ने घर की रेकी की थी। इसके बाद जब परिजने मेला देखने चले गए, तभी हिमांशू, पराग और पारस घर में घुस गए और लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि सिमरने ने ही अपनी आंटी को मेले में जाने के लिए मनाया था, ताकि उसके तीनों साथी घर में लूट को अंजाम दे सकें।

शोर मचाने पर घोंट दिया गला

इस घटना को अंजाम देने के लिए सिमरन ने अपार्टमेंट के सेंट्रल लॉक की डुप्लीकेट चाबी हासिल कर ली थी। इस दौरान जब सिमरन अपनी आंटी को लेकर मेले में गई, तभी उसके बॉयफ्रेंड और दो साथ अपार्टमेंट में घुस गए। यहां उनका सामान राकेश खन्ना से हो गया। राकेश के साथ मारपीट के बाद 60 साल के बुजुर्ग ने शोर मचाना शुरू किया। शोर बाहर ना जा पाए, इसलिए उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने मिलकर पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन सोना कहीं नहीं मिला। लुटेरों को डेढ़ लाख रुपए कैश मिले, जिसे लेकर वो वहां से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी भतीजी ही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News80 लाख के सोने के लिए भतीजी ने ले ली जान, बॉयफ्रेंड से करवा दी चाचा की हत्या