गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर से झगड़े के बाद युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी, पुलिस ने शुरू की जांच

Mar 12, 2026 07:39 am ISTGaurav Kala गुरुग्राम
share

गुरुग्राम में लिव-इन में रह रही देहरादून की युवती ने अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी अपने पार्टनर संग अक्सर अनबन होती थी। घटना से पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर से झगड़े के बाद युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी, पुलिस ने शुरू की जांच

गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ विवाद के बाद युवती ने मंगलवार शाम चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती देहरादून की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान देहरादून निवासी मनमीत कौर के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ महीनों से गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 इलाके के डब्ल्यू ब्लॉक में अपने प्रेमी के साथ किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक मनमीत दिसंबर 2025 से यहां रह रही थी और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी।

जांच में प्रेमी से अनबन की बात

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मनमीत और उसके प्रेमी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। मंगलवार शाम दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान कथित तौर पर मनमीत ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

गंभीर रूप से घायल हालत में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

मृतका के परिजनों ने युवक पर मनमीत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।