बैंकों में कामकाज ठप, सड़कों पर कर्मचारी; ट्रेड यूनियन की हड़ताल से जनता बेहाल
गाजियाबाद की बैंक शाखाओं में कार्यरत करीब आठ हजार कर्मीचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। बैंकों में सुबह से ही लेनदेन नहीं हुआ है। हालांकि कुछ बैंक शाखाएं खुली मिली, लेकिन उनमें लेनदेन को छोड़कर अन्य सामान्य कार्य किए गए।

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज (गुरुवार) को ट्रेड यूनियन ने हड़ताल की। बैंककर्मियों समेत इन यूनियन से जुड़े सभी लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। इस दौरान बैंकों में लेनदेन का काम ठप रहा। वहीं कई औद्योगिक इकाइयों का पहिया भी प्रभावित हुआ।
ऑल इंडिया सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। इसमें बैंककर्मी, बीमाक्षेत्र समेत कई ट्रेड यूनियन शामिल हुई। ऐसे में गाजियाबाद में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला है। गाजियाबाद की बैंक शाखाओं में कार्यरत करीब आठ हजार कर्मीचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। बैंकों में सुबह से ही लेनदेन नहीं हुआ है। हालांकि कुछ बैंक शाखाएं खुली मिली, लेकिन उनमें लेनदेन को छोड़कर अन्य सामान्य कार्य किए गए।
लेनदेन के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत
वहीं, कुछ शाखाएं पूरी तरह बंद रही। इससे बैंकों में लेनदेन के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। बैंककर्मियों के संगठनों ने भी नवयुग मार्केट में विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन किया गया
वहीं, जीटी रोड स्थित एलआईसी शाखा का काम भी प्रभावित रहा। वहां आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लायज एसोसिएशन के बैनर लते जीटी रोड स्थित एलआईसी कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, सीटू ने भी विजयगर और मेरठ रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। औद्योगिक क्षेत्रों में इस हड़ताल का ज्यादा असर अभी तक देखने को नहीं मिला है।
लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


