गाजियाबाद: क्लीनिक में चोरी करने गया था चोर, शटर में गर्दन फंसी तो रात भर हवा में लटका रहा; VIDEO
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर सर्विस के जवान बेहद ही एहतियात के साथ एक-एक कदम उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शटर को काटकर चोर को उससे बाहर निकाला गया।

गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर डॉक्टर के क्लीनिक में चोरी करने के इरादे से पहुंचा था मगर शटर और दीवार के बीच ही अपनी गर्दन फंसा बैठा। बताया जा रहा है कि पूरी रात चोर ऐसी ही गर्दन के सहारे लटका रहा। करीब 6 घंटे बाद फायर सर्विस के जवान आए तो चोर को इस मुश्किल से निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर ने देर रात शटर को जबरन खोलने की कोशिश की थी। हालांकि, इस कोशिश के दौरान उसकी गर्दन उठे हुए शटर में फंस गई, जबकि उसका बाकी शरीर बाहर लटका रह गया। अब वह न अंदर जा सकता था और न ही बाहर निकलकर आ सकता था।
पैर मारकर आवाज करने लगा
खुद को छुड़ाने में असमर्थ, वह कई घंटों तक दर्दनाक और असहाय स्थिति में फंसा रहा और इस दौरान शटर पर लगातार पैर मारकर आवाज करने लगा ताकि कोई उसे बचाने आ जए। इसके बाद जब लोग वहां पहुंचे तो हर कोई ये नजारा देखकर हैरान रह गया। आखिरकार सुबह पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
एहतियात के साथ निकाला गया
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर सर्विस के जवान बेहद ही एहतियात के साथ एक-एक कदम उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शटर को काटकर चोर को बिना किसी नुकसान बाहर निकाला गया।
ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था
चोर को जब नीचे लाया गया तो वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उसे पानी पिलाया गया और लेटा दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक का नाम अभिषेक है और वह बिहार का रहने वाला है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


