Ghaziabad News: एबीईएस से ग्रेनो मार्ग चौड़ा होगा, पीक आवर्स में निर्माण पर रोक

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट और रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन योजना की गोष्ठी आयोजित की गई। सड़क चौड़ीकरण को प्राथमिकता दी गई और पीक आवर्स में निर्माण पर रोक के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को समन्वय करने की सलाह दी गई।

Ghaziabad News: एबीईएस से ग्रेनो मार्ग चौड़ा होगा, पीक आवर्स में निर्माण पर रोक

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने व सड़क हादसों में कमी लाने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) और रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (आरटीसी) योजना को लेकर अंतरविभागीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान एबीईएस से नोएडा जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को प्रमुख प्राथमिकता में रखा गया, लेकिन पीक ऑवर्स में निर्माण पर रोक के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने और रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन योजना के तहत जाम की समस्या कम करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एबीईएस से नोएडा जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को प्रमुख प्राथमिकता में रखा गया। अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनती है। सड़क चौड़ीकरण होने से यातायात का दबाव कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। संबंधित विभाग को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को दिशा-निर्देश

अधिकारियों को डीजी के परिपत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए केवल यातायात पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसके लिए सड़क निर्माण, नगर निकाय, बिजली, पानी और अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

डिवाइडर की झाड़ियों की होगी छंटाई, पीक आवर्स में निर्माण कार्य पर रोक

एडीसीपी ट्रैफिक ने बकाया कि बैठक में सड़क के बीच बने डिवाइडर पर उगी झाड़ियों और अनावश्यक पेड़-पौधों की नियमित छंटाई कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर तत्काल सफाई और छंटाई कराने को कहा गया। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त और स्पष्ट साइन बोर्ड एवं दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सड़क पर क्षतिग्रस्त यू-टर्न की मरम्मत कराने और जहां जरूरत हो वहां यू-टर्न की व्यवस्था में सुधार करने को कहा गया।

पीक आवर्स में निर्माण कार्य पर रोक

यातायात बाधित करने वाले सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। कहा गया कि संभव हो तो पीक आवर्स में सड़क निर्माण, मरम्मत या अन्य विकास कार्य रोक दिए जाएं। भीड़ कम होने के बाद ही ऐसे कार्य कराए जाएं, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यातायात पुलिस, रूट मार्शल और सीसीटी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी सड़क पर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले संबंधित कार्यदायी संस्था से अग्रिम समन्वय स्थापित करें। निर्माण स्थल पर पर्याप्त साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिव बैरियर, ट्रैफिक मार्शल और समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

विभागों को साथ मिलकर काम करने के निर्देश

बैठक में बिजली, पानी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी समेत सभी संबंधित विभागों को किसी भी निर्माण या मरम्मत कार्य से पहले आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक विभाग के काम के बाद दूसरे विभाग द्वारा सड़क खोदने या मरम्मत करने की स्थिति से यातायात प्रभावित होता है। इसलिए सभी विभाग कार्ययोजना साझा कर समन्वित तरीके से काम करें। बैठक में एसीपी ट्रैफिक प्रथम एवं तृतीय, सभी यातायात निरीक्षक, रूट मार्शल, मोबाइल टीम और जेडएफडी के सीसीटी प्रभारी मौजूद रहे। इसके अलावा जीडीए, नगर निगम, एनएचएआई, विद्युत निगम, जल निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में यातायात और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी साझा की。

सामान्य प्रश्न

✦गाजियाबाद में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना का उद्देश्य क्या है?−
गाजियाबाद में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: एबीईएस से ग्रेनो मार्ग चौड़ा होगा, पीक आवर्स में निर्माण पर रोक