
युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप से सीख लेनी चाहिए: पंकज सिंह
आज नोएडा विधायक पंकज सिंह ने महाराणा प्रताप की मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, और युवाओं को राष्ट्रसेवा और चरित्रबल की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
ट्रांस हिंडन। आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप से सीख लेनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शालीमार गार्डन स्थित विक्रम एनक्लेव में रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश के क्रांतिकारियों ने कम संसाधनों में भी मुगलों और अंग्रेजों को धूल चटाने का कार्य किया। पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम कि शुरूआत मुख्य अतिथि पंकज सिंह को स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिक चिन्ह तलवार के रूप में भेट कर की गयी। इस दौरान उन्होंने कहा की महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह याद दिलाती रहेगी कि जो अपने सम्मान की रक्षा करता है, वही इतिहास में अमर होता है।

महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान, आत्मबल और देशभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी जो राष्ट्र और धर्म के प्रति अडिग रहता है, वही सच्चा वीर कहलाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और चरित्रबल की राह अपनाएं। वहीं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल योद्धा नहीं, बल्कि नीति, धर्म और जनसेवा के आदर्श पुरुष थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, आत्मसम्मान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। हमें समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ाकर उनके आदर्शों को आगे ले जाना होगा। इस अवसर पर पूर्व मेयर आशु वर्मा, जीडीए बोर्ड मेंबर पवन गोयल, बृजपाल तेवतिया, कालीचरण पहलवान, राजेश्वर प्रसाद, लता भाटी, अनिल तोमर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




