Ghaziabad News: युवक को सरिया मारकर घायल किया
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: मोदीनगर के ईशापुर गांव में एक युवक पर दबंगों ने सरिये से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायल युवक अजय कुमार अपने खेत की ट्यूबवैल पर बैठे थे, तभी लोकेश और अजय उर्फ लाला ने उन पर हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव ईशापुर में ट्यूबवैल पर बैठे युवक को दबंगों ने सरिये से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव ईशापुर निवासी अजय कुमार शनिवार को अपनी खेत की ट्यूबवैल पर बैठे थे। इसी बीच गांव निवासी दो युवक लोकेश, अजय उर्फ लाला आए और सरिए से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


