गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा
Feb 19, 2026 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मोदीनगर के गांव रोरी में एक युवक सूरज को गाली देने का विरोध करने पर पड़ोसी सचिन ने बेरहमी से पीटा। इस घटना में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मोदीनगर। थानाक्षेत्र के गांव रोरी में गाली देने का विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव रोरी निवासी सूरज गुरुवार को खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी सचिन आया और गाली देने लगा। जब गाली देने का विरोध किया तो सूरज की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सचिन निवासी गांव रोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


