Ghaziabad News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक युवक से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी की गई है। आरोपियों ने रेलवे और सेना में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। जब ज्यादा रकम मांगी गई, तब युवक ने ठगी का पता लगाया। उसने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Ghaziabad News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रेलवे ग्रुप-डी, ग्रुप-सी, एमटीएस, एमईएस और सेना में क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर साढ़े चार लाख रुपये में सौदा किया था। आरोपियों ने बाकी रकम देने के लिए उसे बुलाया तो फर्जीवाड़े का पता चला। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सासनी, जिला हाथरस के गोपाल नगर निवासी देवेश चौधरी ने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात नई दिल्ली निवासी सोनू उर्फ गुलशन से हुई थी।

उसने खुद को दिल्ली का निवासी बताते हुए दावा किया कि उसकी सरकारी विभागों में अच्छी पकड़ है और वह रेलवे ग्रुप-डी, ग्रुप-सी, एमटीएस, एमईएस तथा सेना में क्लर्क की नौकरी लगवा सकता है। कुछ दिन बाद सोनू ने उसकी मुलाकात अपने साथी सचिन उर्फ विशाल से कराई। दोनों ने मिलकर भरोसा दिलाया कि वह निश्चित रूप से सरकारी नौकरी दिला देंगे, लेकिन इसके लिए साढ़े चार लाख रुपये खर्च होंगे। देवेश के मुताबिक आरोपियों ने रकम किस्तों में देने की बात कही। सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद में उसने अलग-अलग समय पर उन्हें कुल डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी लगातार शेष रकम देने का दबाव बनाते रहे।देवेश के मुताबिक हाल ही में उन्होंने उसे बाकी तीन लाख रुपये देने के लिए बजरिया रेलवे स्टेशन बुलाया। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि दोनों आरोपी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने का काम करते हैं और कई लोगों को इसी तरह अपना शिकार बना चुके हैं। ठगी का अहसास होने पर उसने बाकी रकम देने से इनकार कर दिया और सीधे नगर कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना-पत्र दिया। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर 30 जुलाई को सोनू उर्फ गुलशन तथा सचिन उर्फ विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि उन्होंने कितने लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है। आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन का भी परीक्षण किया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे