Ghaziabad News: बात न करने पर भाई की हत्या की धमकी
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: गाजियाबाद की एक महिला ने शिकायत की है कि उनके बेटी को कृष्णा नाम के युवक द्वारा लगातार फोन करके ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपी ने बेटी के मंगेतर को धमकी दी कि यदि उन्होंने उसके साथ बात करना बंद किया तो उसके भाई की हत्या कर देगा। 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्री नगर में रहने वाली महिला ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी को कृष्णा नाम का युवक लगातार फोन कर ब्लैकमेल करता था। आरोप है कि कृष्णा उनकी बेटी से कहता था कि यदि उसने उससे बात करना बंद की तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। महिला का कहना है कि 20 जुलाई को उनकी बेटी की सगाई हुई थी। आरोपी ने अगले दिन मंगेतर को धमकी दी। इस पर उसने रिश्ता तोड़ दिया। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


