घर के सामने कूड़ा डालने की ​​शिकायत करने पर युवक पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मोदीनगर के गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर में दबंग ने युवक मोहित की पिटाई की। मोहित ने पड़ोसी मनोज द्वारा उसके घर के सामने कूड़ा डालने की शिकायत की थी। मनोज ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाद में मोहित की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

घर के सामने कूड़ा डालने की ​​शिकायत करने पर युवक पीटा

मोदीनगर। भोजपुर के गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर में दबंग ने घर के सामने कूड़ा डालने की ​​शिकायत करने पर युवक मोहित की पिटाई कर दी। गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर निवासी मोहित की ​शिकायत के अनुसार पड़ोसी मनोज कुमार ने 15 दिन पूर्व उनके घर के सामने कूड़ा डाल दिया था। मोहित ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहित ने ​शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि इससे आरोपी रजिंश रखने लगा और रविवार शाम मोहित का रास्ता रोककर उसकी पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज के ​​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।