लंबे कद को लेकर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर युवक से मारपीट
साहिबाबाद में रामस्वरूप कॉलोनी के एक युवक रोहित उर्फ यश पर चार लोगों ने लंबी कद को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के बाद बुरी तरह से हमला किया। गंभीर रूप से घायल रोहित को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की रामस्वरूप कॉलोनी शहीद नगर में एक युवक ने लंबे कद को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। मामले में युवक के पिता की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामस्वरूप कॉलोनी शहीद नगर में रहने वाले लोकेश कुमार के अनुसार उनका बेटा रोहित उर्फ यश पांच नवंबर की रात लगभग दस बजे घर के पास की दुकान से कुछ सामान लेने गया था।
इस दौरान वहां अनस, फरमान, शोएब और अजहर ने रोहित के लंबे कद को लेकर अभद्र टिप्पणी की। जिसका रोहित ने विरोध किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रोहित को गंभीर रूप से घायल करने के बाद चारों वहां से फरार हो गए। रोहित किसी तरह घर लौटा तो वह उसे अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहित को वापस घर भेज दिया गया। अलग दिन रोहित की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। फिलहाल वह निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


