जिम जाते युवक को पीटने में मुकदमा

Mar 08, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मुरादनगर के जलालाबाद गांव में एक युवक को रास्ते में रोककर लात-घूंसों से मारा गया। पीड़ित आशु ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद आरोपियों मुकुल और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। यह घटना तब हुई जब युवक जिम जा रहा था और बाइक सवार दो लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।

जिम जाते युवक को पीटने में मुकदमा

मुरादनगर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में रहने वाले युवक को रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित आशु के अनुसार, कुछ दिन पहले वह अपने घर से मुरादनगर स्थित जिम की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी बाइक सवार दो लोगों से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने लात घूंसों से युवक पर हमला करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने मुकुल और आकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।