डंडे से हमला कर युवक को लहूलुहान किया, कार तोड़ी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के रामनगर कॉलोनी में एक युवक पर कार और बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को लहूलुहान कर दिया और उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

डंडे से हमला कर युवक को लहूलुहान किया, कार तोड़ी

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रामनगर कॉलोनी में कार और बाइक सवार लोगों ने घर लौट रहे युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन के गांव अटौर स्थित रामनगर कॉलोनी में रहने वाले दिपांशु पांडेय ने नंदग्राम थाने में दी शिकायत दी कि 24 जनवरी की रात वह अपनी कार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह रामनगर कॉलोनी के पास पहुंचे तो कार सवार दो युवकों और दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि चारों हमलावरों ने अचानक उन पर डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां और जान से मारने की धमकी दी। दिपांशु के मुताबिक हमलावरों ने डंडे के वार कर उनका सिर फोड़ दिया, जिससे काफी खून बहने लगा। इसके अलावा उनके पैरों में भी चोटें आईं। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग सहम गए और आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad Newsडंडे से हमला कर युवक को लहूलुहान किया, कार तोड़ी