खोड़ा में शराब की दुकान पर पथराव

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में बाबा बैंक्वेट हॉल में शराब की दुकान पर कुछ

खोड़ा में शराब की दुकान पर पथराव

ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में बाबा बैंक्वेट हॉल में शराब की दुकान पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव होने से दुकान के शीशे टूट गए और अफरातफरी मच गई। विरोध करने पर पथराव करने वालों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। सेल्समैन की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। संगम पार्क स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन रिंकू ने पुलिस को बताया कि सात अप्रैल की शाम करीब आठ बजे कुछ युवक दुकान के सामने आपस में झगड़ा कर रहे थे। रिंकू ने दुकान के सामने झगड़ा करने का विरोध किया तो युवकों ने दुकान पर पथराव कर दिया।

पथराव होने से दुकान से शीशे टूट गए और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। सेल्समैन ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेल्समैन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।