Ghaziabad News: तीन भाईयों ने युवक के साथ मारपीट की
Ghaziabad News: लोनी थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ तीन भाइयों ने मारपीट की। पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में रोड पर खड़े युवक के साथ तीन भाईयों ने मारपीट की। आरोप है कि तीनों पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की इकराम नगर कॉलोनी में आरिफ रहते है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह साथी के साथ रूप नगर कॉलोनी में बैंक के सामने खड़े थे। इस दौरान रूपनगर कॉलोनी में रहने वाला फईम किसी बुजुर्ग से अभद्रता कर रहा था। उनके द्वारा विरोध करने पर फईम ने अपने दो भाईयों को नवीन और नफीस को मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि तीनों भाईयों ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होता देख तीनों बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


