अंडे के तीस रुपये मांगने पर मां बेटे को पीटा, केस दर्ज
मुरादनगर में रावली रोड पर अंडे के लिए तीस रुपये मांगने पर युवक व उसकी मां पर चार युवकों ने हमला किया। जब वंश अग्रवाल ने पैसे मांगे तो आरोपी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। नगर की रावली रोड पर अंडे के तीस रुपये मांगने पर युवक और उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जीतपुर कॉलोनी निवासी वंश अग्रवाल अपनी मां के साथ अंड़ों की रेहडी लगाते हैं। सोमवार रात उनकी दुकान पर चार युवक आए और अंडे खाकर बिना पैसे दिए जाने लगे। जब वंश अग्रवाल ने तीस रुपये मांगे तो वह भड़क गए और मारपीट करने लगे। जब वंश को बचाने के लिए मां आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक त्यागी उर्फ छंग्गा निवासी गांव सरना, मनोज त्यागी निवासी गांव खुर्मपुर ,अंकित निवासी अज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


