अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप
मोदीनगर की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके परिजनों को वीडियो भेज दिया और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुकर्म करने का मामला सामने आया है। शादी की बात करने पर आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती की दोस्ती हरियाणा निवासी एक युवक से हो गई। आरोप है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है।
जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने परिजनों व रिश्तेदारों को अश्लील वीडियो भेज दी। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


