युवती के अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप
गाजियाबाद की एक युवती ने अपने पिता की फेसबुक आईडी से अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है। 30 मई को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की गईं। युवती का कहना है कि किसी ने फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता की फेसबुक आईडी से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई को उसके पिता की फेसबुक आईडी से उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं। युवती का आरोप है कि रन्वी राजपूत नाम की फेसबुक आईडी से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़िता ने आशंका जताई है कि किसी ने फर्जी तरीके से सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया है। आपत्तिजनक फोटो वायरल होने का पता लगने पर युवती के परिवार में हड़कंप मच गया।पीड़िता ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पहुंचकर आरोपी फेसबुक आईडी की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक अकाउंट और संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


