पत्नी से बात करने पर दुकानदार को मारा चाकू

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

खोड़ा थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से बात करने वाले दुकानदार को चाकू मार दिया। घटना 20 जून को हुई, जिसमें गंभीर चोट नहीं आई। आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

पत्नी से बात करने पर दुकानदार को मारा चाकू

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थानाक्षेत्र में युवक ने पत्नी से बात करने वाले दुकानदार को चाकू मार दिया। गनीमत रही कि घाव गहरा नहीं हुआ। 20 जून की घटना में सोमवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के किशनगंज का मूलनिवासी तौसीफ खोड़ा के दीपक विहार में किराये पर रहता है। वह परचून की दुकान चलाता है। किशनगंज का ही शमीम भी पूर्व में उसके पड़ोस में रहता था। इस दौरान तौसीफ और शमीम की पत्नी में बातचीत होने लगी। दोनों फोन पर बात करते थे। इसका पता चलने पर करीब तीन साल पहले शमीम दूसरी जगह रहने चला गया था।

20 जून को शमीम खोड़ा में पहुंचा और तौसीफ की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। कहा कि मेरी पत्नी से बात करने के बदले में चाकू मारा है। गनीमत थी कि तौसीफ की पीठ में गहरा घाव नहीं हुआ। लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को तबीयत में सुधार होने पर उसने शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।