Ghaziabad News: खंभे पर तार लगा रहे युवक को घायल किया

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: मोदीनगर की चूना भट्टी में एक युवक पर डंडे से हमला किया गया। पीड़ित रवि कश्यप ने अपने चाचा के साथ केबिल का काम कर रहा था, तभी आरोपी ने गाली-गलौज के बाद उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Ghaziabad News: खंभे पर तार लगा रहे युवक को घायल किया

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कोतवाली क्षेत्र की चूना भट्टी में एक युवक को डंडा मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित खंभे पर तार लगा रहा था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही। चूना भट्टी कॉलोनी निवासी रवि कश्यप अपने चाचा रामचरन के साथ मिलकर केबिल का काम करता हैं। दो दिन पहले कॉलोनी में रामचरन सीढ़ी पर चढ़कर खंभे पर तार लगा रहा था, जबकि रवि ने सीढ़ी पकड़ रखी थी। इसी बीच कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ जोनटी आया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने रवि के सिर में डंडा मारा। इससे वे लहूलुहान हो गया।

इसके बाद आरोपी ने फोन कर साथियों को बुला लिया। सभी ने रवि एवं उसके चाचा के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले में रवि समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad News: खंभे पर तार लगा रहे युवक को घायल किया