युवक ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
लोनी के सरला विहार कॉलोनी में 34 वर्षीय कमल सिंह ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक क्लेश का संदेह है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित सरला विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरला विहार कॉलोनी में रहने वाले 34 वर्षीय कमल सिंह ने शनिवार को कमरे में लगे पंखे में रस्सी की सहायता से फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक क्लेश के चलते फंदा लगाना प्रतीत हो रहा है।
परिजनों के शिकायत देने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


