ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद केजरीवाल की किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटी आप

केजरीवाल की किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटी आप

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मेरठ में 28 फरवरी को होने...

केजरीवाल की किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटी आप
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 20 Feb 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मेरठ में 28 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिले में जनसंपर्क तेज कर दिया है। महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लगातार जनसंपर्क और बैठकें कर रहे हैं। गांव के किसानों को केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की बात बताकर उन्हें महापंचायत में पहुंचने की अपील की जा रही है। त्यागी ने कहा कि जिले से 25 बसें ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए पार्टी के हर विधानसभा के कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हैं। मेरठ में 28 फरवरी को संस्कृति रिसोर्ट रोहटा रोड, मेरठ में महापंचायत होगी। इसी तैयारी को लेकर शनिवार को जिला प्रभारी विकास शर्मा कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक ले रहे हैं। मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए पार्टी के पदाधिकारी ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर भी रैली मे जाएंगे। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी सचिन तेवतिया, सचिव सुजाता शर्मा, सोशल मीडिया अध्यक्ष राजन त्यागी, उपाध्यक्ष शिव बाबू पाठक, मोहित अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा, अभिषेक, एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इरफान खान,मुजीब सैफी, रजनीश तेवतिया,विजय शर्मा, दिलशाद, रविन्द्र धामा, अरुण गुप्ता,वसी अहमद,एस पी सिसोदिया,आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें