Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीज परेशान
Ghaziabad News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को मशीन के खराब होने से कई मरीजों की जांच नहीं हो सकी, और उन्हें निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ा। अस्पताल के अधिकारियों ने तकनीकी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को मशीन खराब होने के कारण 50 एक्स-रे के बाद जांच नहीं हो सकी। जांच के लिए पहुंचे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। कई मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ा। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीजों की एक्स-रे जांच की जाती है। इनमें ओपीडी के अलावा इमरजेंसी और विभिन्न विभागों से रेफर किए गए मरीज भी शामिल हैं। बुधवार सुबह मशीन से एक्स-रे जांच शुरू हुई। लेकिन 30 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के बाद मशीन ठप हो गई।
इसके बाद कर्मचारियों ने मशीन को शुरू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन जांच दोबारा शुरू नहीं हो सकी। सभी मरीजों को वापस लौटा दिया गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजयनगर से पैर का एक्स-रे कराने आए मरीज हिमांशु ने बताया कि मशीन खराब होने की वजह से उन्हें निजी केंद्रों पर जांच कराने जाना पड़ा। सीएमएस डा. राकेश कुमार का कहना है कि मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर कराने के लिए इंजीनियर को सूचित कर दिया गया है। मशीन ठीक होते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।


