रेडक्रास दिवस पर रक्तदान समेत समाजसेवा के कार्य किए
गाजियाबाद, संवाददाता। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गुरुवार को आठ स्थानों पर समाजसेवा के कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गुरुवार को आठ स्थानों पर समाजसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और टीबी मरीजों पोषण पोटली का वितरण किया गया। एमएमजी ब्लड़ बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डा. राकेश कुमार ने किया। 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसी तरह यूनानी अस्पताल में रक्तदान शिविर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की हीमोग्लोबिन, बीपी और शुगर जांच की गई और डेंटल वैन के जरिए दंत परीक्षण भी हुआ। विजयनगर की टीबी यूनिट में टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में जेके गौड़, डा. सुभाष गुप्ता, एमसी गौड़, अश्वनी शर्मा, जोगिन्दर सिंह, मंजू राघव का विशेष सहयोग रहा।
वहीं, कलेक्ट्रेट में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की गाजियाबाद शाखा की बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने रेडक्रास के सदस्यों को समाजसेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में सोसाइटी के नवनियुक्त सभापति डॉ. अंजुल अग्रवाल, सचिव डॉ. किरण गर्ग, ब्रांड एंबेसडर डॉ.ऋचा सूद, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बालिगा, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


