15 फरवरी तक होगा श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण

Feb 11, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में श्रमिकों को अपने श्रमिक पंजीकरण का नवीनीकरण 15 फरवरी तक कराना आवश्यक है। उप श्रम आयुक्त ने बताया कि जो श्रमिक पिछले चार वर्षों से पंजीकरण अपडेट नहीं कराए हैं, उन्हें निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। नवीनीकरण के लिए लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं।

15 फरवरी तक होगा श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण

गाजियाबाद। श्रमिकों को अपने श्रमिक पंजीकरण का नवीनीकरण 15 फरवरी तक कराना होगा। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिन्होंने पिछले चार वर्ष से अपना श्रमिक पंजीकरण अपडेट नहीं कराया है, उनको 15 फरवरी से पहले पंजीकरण को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण को अपडेट नहीं कराने पर उन्हें निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि नवीनीकरण कराने के बाद ही श्रमिकों को उनकी योजनाओं में लाभ दिया जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।