ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद 65 वर्ष की महिला पहुंची महिला थाने,मांगा न्याय

65 वर्ष की महिला पहुंची महिला थाने,मांगा न्याय

महिला थाने में गुरुवार को परिवार परामर्श सुनवाई के दौरान सभी काउंसलर तब सकते में आ गए जब एक 65 वर्षीय महिला अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची। उसने अपने पति पर खर्चा न देने और दूसरी महिला के साथ संबंध...

65 वर्ष की महिला पहुंची महिला थाने,मांगा न्याय
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 01 Nov 2018 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता

महिला थाने में गुरुवार को परिवार परामर्श सुनवाई के दौरान सभी काउंसलर तब सकते में आ गए जब एक 65 वर्षीय महिला अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची। उसने अपने पति पर खर्चा न देने और दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया। काउंसलरों ने उसे एक शिकायत पत्र देने के लिए कहा। इसके बाद वह चली गई।

महिला थाने में गुरुवार को परिवार परामर्श सुनवाई थी। सुनवाई काउंसलर गीता भाटी, लज्जा यादव और एनएल मित्तल कर रहे थे। सुनवाई के दौरान गीता भाटी के पास एक बुजुर्ग महिला न्याय के लिए पहुंची। महिला ने बताया कि उनके पति उन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद खर्चा नहीं देते और किसी और के भी साथ उनके संबंध हैं। इस पर गीता भाटी ने एक शिकायत पत्र देने के लिए महिला से कह दिया। उन्होंने महिला को आश्वासन दिया कि शिकायत पत्र देने के बाद उनके पति को बुलाया जाएगा और काउंसलिंग की जाएगी। इस पर महिला संतुष्ट होकर चली गई।

बच्चों के सामने लड़ते रहे माता-पिता

परिवार परामर्श की सुनवाई के दौरान एक दंपति ऐसा आया जिसमें उनके बच्चे 20 साल के करीब थे लेकिन माता-पिता उनके सामने ही लड़ने लगे और एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। काउंसलरों ने बहुत समझाया लेकिन बात नहीं बनी। यह मामला महिला थाना अध्यक्ष सुनीता मलिक के भी पास भेजा गया। उन्होंने दोनों को बुलाया। उन्होंने दंपति की सहमति पर मामला कोर्ट भेज दिया। काउंसलर लज्जा यादव और गीता भाटी ने बताया कि दो दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। इसी दौरान दोनों की पत्नियों का आकर्षण एक-दूसरे के पति पर चला गया। दोनों महिलाओं के बच्चे उनके साथ ही खड़े हैं और मां को सही ठहरा रहे हैं लेकिन दोनों पुरुष बात मानने को तैयार नहीं थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें