महिला आयोग की सदस्य जनसुनवाई करेंगी

Mar 10, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल 13 मार्च को महिलाओं के साथ जनसुनवाई करेंगी। पिछली जनसुनवाई की शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और महिला थाने में मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। सरकारी प्रयास महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।

महिला आयोग की सदस्य जनसुनवाई करेंगी

गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल 13 मार्च को लोक निर्माण विभाग के भवन में महिलाओं के साथ जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान पिछली जनसुनवाई में आईं शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद वह महिला थाने में मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। घरेलू हिंसा सहित अन्य प्रकार से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।