राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नौ जून को जनसुनवाई करेंगी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नौ जून को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नौ जून को जनसुनवाई करेंगी

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नौ जून को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में पीड़ित महिलाओं के साथ जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान अध्यक्ष पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की भी समीक्षा करेंगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की शिकायतें सुनेंगी। इस दौरान सदस्य पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की भी समीक्षा करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि जन सुनवाई में भाग लेने के लिए महिलाएं विभाग में आकर अपना शिकायत पत्र जमा कर सकती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।