महिलाओं को शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण मिलेगा
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित लीलावती इंटरनेशनल स्कूल में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति

गाजियाबाद, वंदना। प्रताप विहार स्थित लीलावती इंटरनेशनल स्कूल में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति द्वारा प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेरठ प्रांत के 27 जिलों से 30 से 50 वर्ष आयु की महिलाओं को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान गाजियाबाद, मेरठ, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, नोएडा, बागपत, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, खुर्जा आदि जिलों से महिलाओं भाग ले रही हैं। चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में महिलाओं को कठोर दिनचर्या का पालन कराया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। महिला इकाई की अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी ताई पेशवा ने कहा कि स्त्री केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि राष्ट्र की शक्ति एवं संस्कारों की वाहक भी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति स्वरूपा माना गया है।प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से आत्मरक्षा, सेवा कार्य, संगठन विस्तार, सांस्कृतिक जागरण, व्यक्तित्व विकास एवं समाज जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मेरठ प्रांत अध्यक्ष सुशील जैन, विहिप मेरठ प्रांत संगठन मंत्री अरुण पांचजन्य, प्रांत मातृशक्ति संयोजिका अलका तेवतिया, सह संयोजिका अर्चना, सह संयोजिका ममतेश, गाजियाबाद विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, विभाग मंत्री अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष बीके गुप्ता, महानगर मंत्री अनिल रावत, महानगर उपाध्यक्ष संजय बंसल, सुरेंद्र नेगी, महानगर सहमंत्री संजीव बरनवाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


