20 साल से सुनाई नहीं देने की समस्या ऑपरेशन के बाद दूर

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

राहत - 20 साल पहले कान के ऑपरेशन के बाद सुनाई देना हो गया था

20 साल से सुनाई नहीं देने की समस्या ऑपरेशन के बाद दूर

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिस महिला ने 20 साल तक खामोशी को अपनी किस्मत मान लिया था, उसे एमएमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने फिर से सुनने-बोलने की ताकत देकर नई जिंदगी दे दी। एक माह पहले हुए ऑपरेशन के बाद महिला को ना केवल सुनाई देने लगा है बल्कि वह अच्छे से बोल भी पा रही है। कैला भट्टा निवासी साबिर की 55 वर्षीय पत्नी परवीन बेगम के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। करीब 20 साल पहले परवीन के बाएं कान का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनका सुनना पूरी तरह बंद हो गया। कुछ समय बाद उन्हें दायीं तरफ लकवे का अटैक पड़ा। इससे चेहरे का दायां हिस्सा प्रभावित होकर टेढ़ा हो गया। बोलने और सामान्य जीवन जीने में भी परेशानी होने लगी। अप्रैल में परवीन ने एमएमजी अस्पताल में सर्जन डॉ. चंद्रमोहन शेखर को दिखाया। 14 अप्रैल को परवीन को अस्पताल में भर्ती किया गया और सफल ऑपरेशन किया गया。

ऑपरेशन के बाद की खुशी

बुधवार को जब परवीन दोबारा अस्पताल पहुंचीं तो उनकी आंखों में खुशी साफ दिख रही थी। उन्होंने बताया कि अब उन्हें बायें कान से दोबारा सुनाई देने लगा है और वह ठीक से बोल पा रही हैं।

डॉक्टरों की सलाह

सीएमएस डॉ़ राकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। महिला को अगले छह माह तक कान को पानी से बचाने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परवीन बेगम के ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति क्या थी?
ऑपरेशन के बाद परवीन बेगम को बायें कान से सुनाई देने लगा और वह ठीक से बोलने लगीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।