घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट
मोदीनगर। नगर स्थित एक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 23 Nov 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें
मोदीनगर। नगर स्थित एक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि महिला का पति सोमवार को डयूटी पर थे। पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांद कर घर के अंदर आ गया। महिला को अकेला देखकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गया।