अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार महिला घायल
मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक महिला कार सवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू की है। घायल महिला दीपा बंसल मेरठ जा रही थीं जब यह...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 7 Sep 2025 05:42 PM

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार महिला घायल हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद निवासी दीपा बंसल के अनुसार वह कार से मेरठ जा रही थी। भोजपुर कट के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और महिला को गंभीर चोट आई हैं। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




