Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsWoman Found Hanging in Loni Family Accuses In-Laws of Dowry Death

फंदे पर लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का आरोप

लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका मुस्कान की शादी 15 दिसंबर 2024 को हुई थी। पति और ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 25 Aug 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
फंदे पर लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का आरोप

लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनोंने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पंचवटी कॉलोनी निवासी पिंकू ने पुत्री मुस्कान का विवाह 15 दिसंबर 24 को प्रिंस निवासी गांव पाबला जिला बागपत के साथ की थी। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग और बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे पुत्री का फोन आया कि पति व ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अगले दिन ससुराल आने की बात कही।

रविवार दोपहर करीब 12 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें फोन पर बताया कि मुस्कान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के पति प्रिंस, ससुर सुखपाल, देवर क्रिस, सास कमलेश, दो ननद पूजा व प्रीति, दामाद विशाल और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।