Ghaziabad News: कमेटी डालने के नाम पर महिला से ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: मोदीनगर के गांव पैंगा में महिला के साथ कमेटी डालने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता रामवती देवी ने बताया कि गीता नामक महिला ने कमेटी के लिए महिलाओं से पैसे लिए, लेकिन उन्हें वापस नहीं किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad News: कमेटी डालने के नाम पर महिला से ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव पैंगा में कमेटी डालने के नाम पर महिला से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है। गांव पैंगा निवासी रामवती देवी ने बताया कि गांव निवासी गीता कमेटी डालने का काम करती है। गीता ने पांच सौ,एक हजार व प्रंदह सौ रुपए की कमेटी डाली। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने अपनो पैसा लगाया। आरोप है कि कमेटी पूरी होने के बाद भी महिला ने किसी को पैसा वापस नहीं किया। पैसे वापस मांगने पर महिला जान से मारने की धमकी दे रही है।

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर गीता निवासी गांव पैंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: कमेटी डालने के नाम पर महिला से ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज