कुत्ता काटने के मामले में मुकदमा दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मुरादनगर की राजो देवी अपने बेटे बबलू को पड़ोसी के कुत्ते से बचाने गईं। कुत्ते के काटने पर विरोध करने पर पड़ोसी ने उन पर भी हमला कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। बाद में कोर्ट के आदेश पर मुरादनगर थाने ने मामला दर्ज किया।

मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की जलालपुर रोड कॉलोनी निवासी राजो देवी और भोपाल का मकान आसपास है। 27 फरवरी को महिला का पुत्र बबलू घर के बाहर घूम रहा था। इसी बीच पड़ोसी के कुत्ते ने उसे काट लिया। जब कुत्ता काटने का विरोध किया तो मारपीट की गई। जब उसे बचाने के लिए राजो देवी आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट ने मुरादनगर थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


