
पति समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस कराया
गाजियाबाद में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पति और ससुराल वालों ने उसे कई बार प्रताड़ित किया और उसकी जान को खतरा भी डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट तथा पति की दूसरी शादी की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। संगम विहार कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय रोशनी का कहना है कि नंगला सामंति, अतरौली अलीगढ़ निवासी अश्वनी कुमार ने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे 25 नवंबर 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। दहेज के लालच में ससुराल वाले उसे घर नहीं ले गए और धूमधाम से शादी कर भारी रकम देने का दबाव बनाया।
उनका घर बसाने के लिए पिता ने कर्ज लेकर जुलाई 2022 में दोबारा शादी कराई। आरोप है कि विदाई के अगले ही दिन दहेज कम मिलने पर उसके पति और घरवालों ने गाली-गलौज की। पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले से ही पति के कई महिलाओं से संबंध थे। इस बारे में बात करने पर पति ने उन्हें बेरहमी से पीटा। इसके बाद 17 जुलाई 2023 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया, लेकिन खराब हालत में भी पति और ससुराल वालों ने कोई ध्यान नहीं दिया। रोशनी का कहना है कि कई बार पीटकर उन्हें ससुराल से निकाला गया। वर्ष 2023 और 2024 उन्होंने कई बार थाने में शिकायतें कीं, परंतु ससुराल पक्ष हर बार समझौते का दबाव बनाकर उसे फिर अपने घर ले गए, लेकिन मारपीट और उत्पीड़न जारी रहा। अगस्त 2024 में बीमारी की हालत में उसे मायके छोड़ दिया गया। इसी क्रम में 27 अगस्त 2025 को उसे सिर्फ पहने हुए कपड़ों में ही गांव के कुछ लोग और चाची सुनीता नंदग्राम थाने पर छोड़ गए। इसके बाद 21 सितंबर को पति अश्वनी, ससुर, सास, चाची और जेठ हथियारों के साथ उसके मायके पहुंचे और बच्चे को छीनने की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि चार दिसंबर को नंदग्राम थाने में महिला के पति और सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।?

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




