Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsWoman Accuses Three of Rs 3 Lakh Fraud and Threat to Life in Ghaziabad
मकान दिलाने के नाम पर महिला से तीन लाख ठगे

मकान दिलाने के नाम पर महिला से तीन लाख ठगे

संक्षेप:

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों

Dec 31, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर साजिश के तहत तीन लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाली धर्मवती का कहना है कि एक साल पहले उनकी पहचान प्रताप विहार निवासी अंश उर्फ गुरुजी नाम के युवक से हुई। अंश ने बताया कि उसका एक परिचित छपरौला गौतमबुद्धनगर में 50 वर्ग गज का मकान 15 लाख रुपये में बेच रहा है। उस मकान को वह उन्हें 10 लाख में दिलवा सकता है। अंश ने उन्हें भीमनगर निवासी विनोद और तोमरी बुलंदशहर निवासी वीरपाल से मिलवाया और उन्हें मकान से जुड़ा जिम्मेदार व मालिक बताकर भरोसा दिलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बयाने के तौर पर 30 दिसंबर 2024 को 50 हजार रुपये नकद लिए गए। बाद में किस्तों में 50 हजार और एक लाख रुपये और लिए गए। कुल तीन लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने 23 जून 2025 को बैनामा कराने की बात तय की थी। आरोप है कि बैनामे की तारीख आते ही आरोपी टालमटोल करने लगे और फोन उठाना भी बंद कर दिया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।