Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsWoman Accuses Landlord s Nephew of Harassment and Assault in Shalimar Garden

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला के पति से मारपीट

शालीमार गार्डन में एक महिला ने अपने मकान मालिक के भतीजे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी ने पति के सामने पत्नी को परेशान किया और विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की। पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 26 Jan 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला के पति से मारपीट

ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने मकान मालिक के भतीजे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी ने उनके पति से मारपीट भी की, जिसके बाद पीड़िता के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एक कॉलोनी में दंपति किराये पर रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक का भतीजा आते-जाते उनकी पत्नी परेशान करता है। 23 जनवरी को उनके सामने ही खुले में लघुशंका करने लगा। विरोध पर उनकी पत्नी को बुरा-भला कहा। इस बारे में उन्होंने बात की तो आरोपी ने उनसे मारपीट की। इस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें