महिला के साथ अभद्रता विरोध करने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज
लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने जेठ पर

लोनी, अक्षय अग्रवाल। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने जेठ पर अभद्रता करने व विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। आरोप है कि जेठ ने बीच बचाव करने पहुंचे पुत्र के साथ भी मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के मुताबिक छह मई को जेठ घर पर आया और अश्लील हरकत व अभद्रता की। विरोध करने पर उस के साथ मारपीट की। बचाव करने आए उसके बेटे को भी पीटा। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


